Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कब्रस्तान जाने के रास्ते पर अवैध कब्ज क्षेत्रीय लोगों में रोष

कब्रस्तान जाने के रास्ते पर अवैध कब्ज क्षेत्रीय लोगों में रोष

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव निर्भय गढ़ी में दबंगों द्वारा क्रबस्तान पर अवैध कब्जा करने का क्षेत्रीय लोगो ने आरोप लगाते हुए मुख्यमन्त्री व जिला प्रशासन से शिकायत कर जमीन को मुक्त कराने का आग्रय किया है। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव निर्भय गढ़ी में बहुत पुराना कब्रस्तान बना हुआ था। कुछ दबंग किस्त के लोगो ने दीवार लगाकर कब्रस्तान पर कब्जा कर लिया है। जिससे कब्रस्तान तक मयैत को ले जाने में काफी परेशानी हो रही है। मामला दो समुदायों का होने के कारण क्षेत्र में शान्ति भंग की आशंका के चलते लोगो ने मुख्यमन्त्री तक उक्त मामले की शिकायत की है। आक्रोशित लोगो में बालकिशन आसिफ, रहमान, पूरन गोपाली, जगदीश, साहिल, रहीशखाॅन, जगदीश अंकुल आदि लोग थे।